Tuesday, October 20th, 2026

शहरी सरकार -आपके द्वार अभियान की शुरूआत 27 से, नगर निगम रायपुर के सभी वार्डो में लगेंगे शिविर

रायपुर
नगर पालिका निगम, रायपुर परिषद द्वारा लिए गए निर्णयानुसार आगामी 27 जनवरी से 2 मार्च तक शहरी सरकार आपके द्वार समग्र लोक अभियान कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत निगम के सभी वार्डों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य एवं सफाई व्यवस्था, जल प्रदाय, निजी नल कनेक्शन, जल सुविधा हेतु पावर पंप एवं नये पाईप लाईन विस्तार, विद्युत व्यवस्था, संचारण कार्य, नगर निवेश से संबंधित कार्य, लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्य, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग (राशन कार्ड). एन.यू.एल.एम, (व्यवसाय हेतु ऋण), श्रम विभाग (लेबर पंजीयन) एवं नामांतरण प्रकरण से संबंधित आमजनों की समस्याएं एवं आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। प्रत्येक दिन दो-दो वार्डो में शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें से एक वार्ड में सुबह और दुसरे वार्ड में दोपहर से शिविर जगाया जाएगा।

शिविर में नागरिकों से स्वच्छता सर्वेंक्षण एप फीडबैक भी लिया जायेगा। इन शिविरों में नगर निगम के महापौर, सभापति, मेयर इन कौंसिल के सदस्य, पार्षद एवं एल्डरमेन, निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेगें। कलेक्टर रायपुर डॉ.एस. भारतीदासन ने 'शहरी सरकार आपके द्वारझ् कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों और जिला प्रशासन के मध्य समन्वय हेतु बी.सी.साहू, अपर कलेक्टर, रायपुर (मो. 9425204172) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारी - कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगायी है।

इसके तहत जनवरी माह में 27 तारीख को वार्ड क्रं. 03 संत कबीरदास वार्ड के शासकीय स्कूल प्रांगण बाजार के पास गोगांव में सुबह 11 से 02 बजे तक तथा वार्ड क्रं. 02 जवाहर लाल नेहरू वार्ड के हाउसिंग बोर्ड समुदायिक भवन कबीर नगर में दोपहर 2.30 से 05.30 बजे शिविर लगाया जायेगा। 28 जनवरी को वार्ड क्रमांक 18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड के सियान सदन जनता कॉलोनी के पास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 19 डॉक्टर ए.पी. जे अब्दुल कलाम वार्ड में अपरान्ह 2.30 बजे तक से दोपहर 5.30 बजे तक सामुदायिक भवन अशोक नगर में शिविर लगाया जायेगा। 29 जनवरी को वार्ड क्रमांक 15 नेताजी कन्हैया बंजारी वार्ड के आशो भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 26 दानवीर भामाशाह वार्ड के शशिबाला कन्या उच्च माध्यमिक शाला शुक्रवारी बाजार में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

30 जनवरी को वार्ड क्रमांक 20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड के टीचर्स कॉलोनी उद्यान कोटा में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 17 ठक्कर बापा वार्ड के आशो भवन में दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा। 31 जनवरी को वार्ड क्रमांक 06 वीरांगना अवंती बाई वार्ड के त्रिमूर्ति नगर समुदायिक भवन में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तथा वार्ड क्रमांक 16 वीर शिवाजी वार्ड के रैन बसेरा सामुदायिक भवन संतोषी नगर खमतराई में दोपहर 2.30 से दोपहर 5.30 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

 

#शहरी सरकार

Source : Agency

पाठको की राय